This blogger account about that General Knowledge and Fact

Definition List

LightBlog

Unordered List

LightBlog

मंगलवार, 16 जनवरी 2018

अशोक चक्र के बारे में

                  अशोक चक्र

Sunil Taaji

'अशोक चक्र' शांति काल में दिया जाने वाला वीरता सम्मान है। यह युद्ध के अतिरिक्‍त शौर्य, बहादुरी और बलिदान के लिए दिया जाता है।

स्थापना - 4 जनवरी, 1952

देश - भारत

प्रकार - पदक

स्वरूप एवं आकार - 3/8 इंच व्‍यास का सोने का गोल टुकड़ा। इसमें लगे रिबन की लंबाई 31 मिलीमीटर, 15 मिलीमीटर चौड़ाई, रंग गहरा हरा, बीच में 2 मिमी की केसरिया पट्टी।

अन्य जानकारी 1 फरवरी 1999 से केंद्र सरकार ने अशोक चक्र के लिए 1400 रुपए का मासिक भत्‍ता निर्धारित किया

अशोक चक्र शांति काल में दिया जाने वाला वीरता सम्मान है। यह युद्ध के अतिरिक्‍त शौर्य, बहादुरी और बलिदान के लिए दिया जाता है। इस सम्मान का वहीं महत्‍व है जो युद्ध काल में परमवीर चक्र का है। अशोक चक्र गैर युद्ध प्रसंग में वीरता के लिए सैनिकों और आम नागरिकों, सबके लिए है। इस पुरस्कार को श्रेष्ठता के तीन स्तरों पर दिया जाता है। वर्ष 1960 से, सेना पदक देने का क्रम शुरू किया गया। यह पदक थलसेना, वायु सेना, नौसेना तीनों के लिए अलग अलग देना सुनिश्चित किया गया। इस पुरस्कार को देने का निर्णय भी वीरता और विशिष्टता के आधार पर तय किया गया।

स्थापना

यह सम्मान सेना के जवान, आम नागरिक को जीवित या मरणोपरांत दिया जाता है। आज़ादी के बाद से क़रीब 40 अशोक चक्र सम्‍मान दिए गए हैं। इस सम्मान की स्‍थापना 4 जनवरी 1952 को हुई। तब इसका नाम ‘अशोक चक्र, वर्ग-1’ था। सन् 1967 में इस सम्मान से वर्ग की शर्त का हटा दिया गया और इसके तीन सम्मान घोषित किए गए। इनका नामकरण ‘अशोक चक्र’, ‘कीर्ति चक्र’ और ‘शौर्य चक्र’ किया गया। 1 फरवरी 1999 से केंद्र सरकार ने अशोक चक्र के लिए 1400 रुपए का मासिक भत्‍ता निर्धारित किया।

अशोक चक्र का आकार

3/8 इंच व्‍यास का सोने का गोल टुकड़ा। बीच में अशोक चक्र की प्रतिकृति, जो कि कलम की पंखुड़ियों से घिरी रहती है। पदक की परिधि को समेटते हुए अशोक चक्र नाम। दूसरी ओर कमल के फूल की उभरी प्रतिकृति। इसमें लगे रिबन की लंबाई 31 मिलीमीटर, 15 मिलीमीटर चौड़ाई, रंग गहरा हरा, बीच में 2 मिमी की केसरिया पट्टी।

सेवा पुरष्कार

युद्ध के समय दिए जाने वाले सबसे बड़े सैन्‍य सम्मान में परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र शामिल है। वहीं शांति काल में इसी श्रेणी के पुरस्‍कार अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र हैं। विशिष्‍ट सेवा के लिए सेना मेडल, नौसेना मेडल और वायु सेना मेडल प्रदान किया जाता है। इसके अलावा परम विशिष्‍ट सेवा मेडल और अतिविशिष्‍ट सेवा मेडल भी प्रदान किया जाता है।

समानित व्यक्ति

2016 हवलदार हंगपन दादा
2015 मोहन गोस्वामी
2014 मुकुंद वरदराजन
2014 नीरज कुमार सिंह
2013 लालकृष्ण प्रसाद बाबू
2012 नवदीप सिंह
2011 लैशराम ज्योतिन सिंह
2010 राजेश कुमार
2010 डी. श्रीराम कुमार
2009 मोहित शर्मा
2009 बहादुर सिंह बोहरा
2009 हेमंत करकरे
2009 विजय सालस्कर
2009 अशोक कामटे
2009 तुकाराम ओम्बले
2009 गजेंद्र सिंह बिष्ट
2009 संदीप उन्नीकृष्णन
2009 मोहन चंद शर्मा
2009 जोजन थॉमस
2009 आर. पी. डिएन्ग्दोह
2009 प्रमोद कुमार सतपथी
2008 दिनेश रघु रमन
2007 राधाकृष्णन ने नायर हर्षन
2007 चुन्नी लाल
2007 वसंत वेणुगोपाल
2004 त्रिवेणी सिंह
2004 संजोग छेत्री
2002 सुरिंदर सिंह
2002 रामबीर सिंह तोमर
2001 कमलेश कुमारी
2000 सुधीर कुमार वालिया
1997 पुनीत नाथ दत्त
1997 शांति स्वरूप राणा
1996 अर्जुन सिंह जसरोतिया
1995 राजीव कुमार जून
1995 सुज्जन सिंह
1995 हर्ष उदय सिंह गौड़
1994 नीलकंतन जयचंद्रन नायर
1993 राकेश सिंह
1992 संदीप संखला
1991 रणधीर प्रसाद वर्मा
1987 नीरजा भनोट
1985 छेरिंग मोतुप
1985 निर्भय सिंह
1985 भवानी दत्त जोशी
1985 राम प्रकाश रोपेरिया
1985 जसबीर सिंह रैना
1985 भूकांत मिश्रा
1985 राकेश शर्मा
1984 गेन्नादी स्त्रेकलोव
1984 यूरी मल्यशेव
1981 साइरस अद्दी पीठावाला
1974 गुरुनाम सिंह
1972 उम्मेद सिंह मेहरा
1969 जस राम सिंह
1965 जिया लाल गुप्ता
1962 खरका बहादुर लिनिबु
1962 मैन बहादुर राय
1958 एरिक जेम्स टकर
1958 जैश बाजीराव सकपाल
1957 जे आर चिटनीस
1957 पी एम रमन
1957 जोगिंदर सिंह
1956 सुंदर सिंह
1952 सुहास बिस्वास
1952 बचित्तर सिंह
1952 नरबहादुर था

SUNIL TAAJI

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Ads

LightBlog