Locomotive In Indian Railways
भारतीय रेलवे मुख्य रूप से कई इलेक्ट्रिक और डीजल इंजनों द्वारा संचालित होता है।
भाप इंजन कुछ विश्व धरोहर स्थलों पर संचालित होते हैं और कभी-कभी विरासत ट्रेनों के रूप में भी चलते हैं।
लोकोमोटिव को लोको या अधिक लोकप्रिय रूप से इंजन के रूप में भी जाना जाता है।
देश का पहला भाप इंजन 1837 में रेड हिल रेलवे (सड़क निर्माण के लिए ग्रेनाइट के परिवहन के लिए आर्थर कॉटन द्वारा निर्मित) पर रेड हिल्स से मद्रास के चिंताद्रिपेट पुल तक चला।
लोकोमोटिव को ट्रैक गेज, मोटिव पावर, फ़ंक्शन और पावर (या मॉडल नंबर) के आधार पर चार या पांच अक्षरों के कोड में वर्गीकृत किया गया है ।
पहला अक्षर ट्रैक गेज को दर्शाता है। दूसरा अक्षर प्रेरक शक्ति (डीजल या इलेक्ट्रिक) को दर्शाता है, और तीसरा अक्षर उपयोग (माल, यात्री, मिश्रित या शंटिंग) को दर्शाता है। चौथा अक्षर लोकोमोटिव के कालानुक्रमिक मॉडल नंबर को दर्शाता है।
यह प्रणाली भाप इंजनों पर लागू नहीं होती है, जिनका अब मुख्य लाइनों पर उपयोग नहीं किया जाता है। वे अपने मूल वर्ग नाम, जैसे M- या WP-वर्ग, बरकरार रखते हैं।
लोकोमोटिव पे लिखे अक्षरों के आधार पे वर्गीकरण -
. पहला अक्षर गेज -
W - ब्रॉड गेज - 5 फीट 6 इंच (1,676 मिमी)
Y - मीटर गेज - 1,000 मिमी (3 फीट 3+3⁄8 इंच)
Z -नैरो गेज 2 फीट 6 इंच (762 मिमी)
N - नैरो गेज (खिलौना) 2 फीट (610 मिमी)
दूसरा अक्षर (प्रेरक शक्ति)
D - डीजल
C - DC इलेक्ट्रिक (DC ओवरहेड लाइन)
A - AC इलेक्ट्रिक (AC ओवरहेड लाइन)
CA - DC औरAC (AC या DC ओवरहेड लाइन)
B - बैटरी
तीसरा अक्षर (कार्य प्रकार)
G - माल
P - यात्री
M - मिश्रित (माल और यात्री)
S - शंटिंग (स्विचिंग)
U - मल्टीपल यूनिट (इलेक्ट्रिक या डीजल)
R - रेलकार
- भारत में बनाया गया पहला लोकोमोटिव F-734 था ,इसे अजमेर वर्कशॉप द्वारा 1895 में बनाया गया था |
- भारत का पहला इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव 1928 में WCP-1 बनाया गया था जो 2160 HP का DC पे आधारित था,इसे SLM कंपनी द्वारा बनाया गया था |
- भारत का पहला डीजल लोकोमोटिव WDS-1 था जो 1944 में GE(USA) द्वारा 386HP का बनाया गया था |
- भारत का पहला इलेक्ट्रिक CO-CO लोकोमोटिव WCM-1 था ,जो 1954 में इंग्लिश इलेक्ट्रिक/वुलकन फॉउंडरी कंपनी द्वारा 3700HP पे बनाया गया था |
- भारत का पहला मीटर गेज डीजल लोकोमोटिव YDM-1 था,इसे NBL कंपनी स्कॉटलैंड द्वारा 1955 में 700HP का बनाया गया था |
- भारत का पहला मैनलाइन डीजल लोकोमोटिव WDM-1 था,इसे 1957 में ALCO द्वारा 1950HP पे बनाया गया था |
- भारत का पहला AC इलेक्ट्रिक मैनलाइन लोकोमोटिव WAM-1 था, जो 1959 में क्रौसमाफ़ेई(जर्मनी ) कंपनी द्वारा 3010HP पे बनाया गया था |
- भारत का पहला AC/DC पे आधारित मैनलाइन इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव WCAM-1 था जो 1975 में CLW द्वारा 2930HP DC व 3640HP AC पे बनाया गया था |
- भारत का पहला 12000HP का इंजन WAG-12 था इसे 2017 में ALSTOM कंपनी फ्रांस द्वारा बनाया गया था |
- भारत का पहला डुअल मोड लोकोमोटिव WDAP-5 था ,जिसे 2019 में BLW द्वारा 4500HP डीजल व 5500HP AC पे बनाया गया था |
ELECTRIC LOCOMOTIVE
AC electric

